भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर किया नमन।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर किया नमन।

नोआमुंडी संवाददाता- नोआमुंडी कल्याण मण्डप मे ज़िला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष शम्भू हाजरा के नेतृत्व मे महात्मा ज्योति राव फुले जी का जयंती मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष बिपिन पूर्ती जयंती कार्यकम मे उपस्थिति हुए। महात्मा ज्योति राव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शंभू हाजरा ने बताया कि नारी को गुलामी की जंज़ीरों से आजाद करवाने वाले महात्मा ज्योतिबारावफूले जी के जन्म दिवस आज पूरा देश मनाता है। समस्त लड़कियों कि शिक्षा, वैश्याऔं और विधवाऔं की शादी, बाल-विवाह पर रोक, औरतों की आज़ादी के लिए भारत में सबसे पहले महात्मा ने आवाज बुलंद किया था। कार्यकम मे मुख्य रूप से भाजपा नोआमुंडी मंडल महिला मोर्चा बसंती बेहेरा ,महा मंत्री सुजाता करूवा ,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रखण्ड उपाध्यक्ष सुधीर करुवा, भाजपा सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, नोआमुंडी मंडल के महामंत्री गौतम लोहार , सारंडा के युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रफुल महाकुड एवम् भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्त्ता गण उपस्तिथ हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!