रिपोर्ट:- दिलदार खान (सुपौल बिहार)
सुपौल में महिला कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्याः अनुपयोगी बाथरूम में दुपट्टे से लटका मिला शव

सुपौल में शनिवार रात एक महिला कॉन्सटेबल ने सुसाइड कर लिया। उसका शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला है। बाथरूम इस्तेमाल में नहीं था, उसमें चुनाव से संबंधित सामान रखा हुआ था मौके पर FSL की टीम, कोसी रेंज के DIG कुमार आशीष, सुपौल एसपी शरथ आर.एस समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है मामला किशनपुर ब्लॉक परिसर के सभा भवन की है। मृतका कॉन्सटेबल की पहचान आरा जिले के पटखौली गांव की रितु कुमारी के रूप में हुई है।
वह मुजफ्फरपुर जिला बल में तैनात थीं और फिलहाल सुपौल के भीमनगर में ट्रेनिंग कर रही थीं किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
सुपौल में रितु की तैनाती रामनवमी-ईद पर भी की गई थी। मौके से कुछ लिखित नोट्स भी बरामद किए गए हैं, जिस पर खुलासा होना अभी बाकी है। रितु का मोबाइल फोन उनकी जेब से बरामद हुआ है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रितु कुमारी पहले से ही मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। यह भी चर्चा सामने आ रही है कि भीमनगर बीएमपी में ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी,
लेकिन उनके साथियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर दोनों बार उन्हें बचा लिया। हालांकि, इन सभी बातों की अब तक किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।