प्रेस विज्ञप्ति प्रति ,
बिग ब्रेकिंग न्यूज़
जिला ब्यूरो चीफ साहिल की रिपोर्ट
*मोबाइल नंबर
8878420082
7999509427
बीजेपी प्रवक्ता ‘ नूपुर शर्मा ‘ के द्वारा दिनांक 26/05/2022 रात्रि 9.30 बजे TIME NOW नामक चैनल पर डिबेट के दौरान हमारे प्यारे आका मोहम्मद मुस्तफा सललल्ललाहो अलैहे वसल्लम की शान में अभद्र टिपण्णी की गई हैं
और नवीन जिंदल के द्वारा नुपूर शर्मा के बयान का समर्थन किया गया है , जिससे कि दोनों ने मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को भड़काया हैं , अत : इस सम्बन्ध में ज्ञापन को लेकर दिनांक 09 जून 2022 दिन बुधवार को शाम 7 बजे ए . डी . एम . कार्यालय में ए.डी.एम. सनोडिया साहब , सौंसर एस . डी . एम . अतुल सिंह , सी.एस.पी. संतोष डेहरिया , टी.आई. सुमेर सिंह जंगेत इत्यादि की मौजूदगी में नुपूर शर्मा के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के सम्बन्ध में अंजुमन सदर निशादउद्दीन खान ( रूमी पटेल ) , नायब सदर अजमत लाला और समाज के मोअज्जिन हजरात नजीरउद्दीन साहब , फिरोज खान ( नेता ) , अफजल शाह पटेल आदि के साथ प्रशासन की बैठक हुई , जिसमें प्रशासन की और से मौखिक अनुमति दी गई थी की ईदमिलादुन्नबी ग्राउंड से फव्वारा चौक पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जायेगा । प्रशासन ने हमें समझाया कि आप लोग कलेक्ट्रेट न पहुंचकर फव्वारा चौक पहुंचकर ज्ञापन सौपे तब प्रशासन की समझाइश व शर्त को मानते हुए हम सभी ने मिलकर मुस्लिम नौजवानों को फव्वारा चौक पर जापन सौपे जाने के लिए समझाकर मनाया और प्रशासन द्वारा तय किये गए निर्धारित स्थल फव्वारा चौक पर शांतिपूर्ण तरीके से नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम से ए.डी.एम. सनोडिया साहब को ज्ञापन सौपा गया एवं ज्ञापन सौपने के तुरंत उपरांत मुस्लिम समाज के लोग खामोशी के साथ बापस फव्वारा चौक से इदमिलादुन्नबी ग्राउंड आ गये इसमें कही भी अंजुमन कमेटी व मुस्लिम समुदाय के द्वारा कानून का उल्लंघन नहीं किया गया । जिस तरह कि बात प्रशासनिक अधिकारियों से हुई थी उसी तरह से ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया की गई । अंजुमन कमेटी व मुस्लिम समाज के लोग माननीय राष्ट्रपति महोदय के नाम से ज्ञापन लेकर फरयादी के तौर पे प्रशासनिक अधिकारियों के पास गये थे कि सिटी कोतवाली जिन्दवाड़ा में नुपूर शर्मा के खिलाफ शब्त धाराओं में एफ आई.आर. दर्ज हो परन्तु नुपूर शर्मा के खिलाफ सिटी कोतवाली छिन्दवाड़ा में एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की गई उल्टा राजनैतिक दबाव के चलते फरयादी अंजुमन कमेटी व मुस्लिम समाज के कुछ अन्य लोगो पर आचार सहिता का हवाला देकर धारा 188 के तहत कार्यवाही की बात की गई है । यदि आचार सहिता की बात है तो अंजुमन कमेटी और मुस्लिम आवाम के लोग बहुत बारीकी से आगे के राजनैतिक आयोजनों पर नजर रखेंगे , आचार सहिंता के तहत किसी भी राजनैतिक दल को रैली निकालने की व एक जगह पर भीड़ एकत्रित करकर किसी भी राजनैतिक सभा करने की अनुमति प्रदान न की जाये क्यूंकि आचार सहिंता , धारा 144 एवं नियम व कानून सभी की लिए बने है और सभी उसे मानने के लिए बाध्य है यदि राजनैतिक दबाव के चलते सिटी कोतवाली छिन्दवाड़ा में नुपूर शर्मा के खिलाफ सख्त धाराओ में एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की जाती है और यदि अंजुमन कमेटी व मुस्लिम समाज के अन्य जिम्मेदार लोगों पर आचार सहिंता का हवाला देकर धारा 188 की कार्यवाही की जाती है तो अंजुमन इस्लाहुल मुसलमीन कमेटी छिन्दवाड़ा के द्वारा बहुत जल्द समस्त मुस्लिम समाज के साथ एक निर्धारित जगह पर इकठ्ठा होकर जेल भरो आन्दोलन किया जायेगा और उस निर्धारित जगह से पूरे मुस्लिम समाज के लोग तब तक नहीं उठेंगे जब तक समस्त मुस्लिम समाज के लोगो को जेल नहीं भेज दिया जाता है , समस्त मुस्लिम समाज के लोगो को जेल भेजे जाने के उपरांत ही जेल भरो आंदोलन खत्म किया जायेगा ।
Nisum President निशादउद्दीन खान ( रूमी पटेल ) Anjhumn Islarul Muslem सदर , अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन , ChhindM.P . )
‘ 11 ‘ / 06 / 2022
Email : anjumanchhindwara@gmail.com छिन्दवाड़ा ,
विज्ञापन एवं खबरों के लिए संपर्क करें 7999509427,8878420082