चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
ग्राम पंचायत तुमान में आवश्यक बैठक संपन्न,मनरेगा बचाव कार्यक्रम को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
तुमान//आज ग्राम पंचायत तुमान में माननीय विधायक फूल सिंह राठिया की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दिनों में प्रस्तावित महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं जनहित कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श करना रहा।
बैठक में जानकारी दी गई कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं छत्तीसगढ़ की सह प्रभारी सुश्री जरिता तथा सांसद ज्योत्सना महंत के आगमन को लेकर विशेष कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर मनरेगा बचाव से संबंधित कार्यक्रम एवं अन्य जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
बैठक के दौरान विधायक फूल सिंह राठिया ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करने हेतु सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना गरीब, मजदूर एवं ग्रामीण जनता की जीवनरेखा है, इसके संरक्षण और मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी निरंतर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
विचार-विमर्श के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी एवं आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस बैठक में अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली संतोष कुमार देवांगन, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगरे,सहसराम कौशिक,रामदास सिदार, निरंजन श्रीवास,संतोष कैवर्त, फोटो गिरी गोस्वामी, घनश्याम पटेल, कृष्णा,रामनाथ दिवाकर, रघुनंदन सिंह कंवर, दिलीप कुमार कौशिक,कार्तिक राम, ईश्वर चंद्र राजवाड़े, सूरज कुमार सोनी, सौरभ भारद्वाज, प्रमोद श्रीवास, संतोष रजक, पंच राम रात्रे, मोहन लाल कौशिक, रोशन कुमार खाण्डे,संतोष सूर्या,मनबोधीदास महंत, अशोक कुमार श्रीवास, चित्रलेखा श्रीवास,देवी राजवाड़े, संतोषी सोनी, प्रकाश दास महंत, रमेश बिंझवार, एवं कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी में आगामी कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला।
बैठक का समापन एकजुटता एवं संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।