VB G RAM G योजना विकसित भारत भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगी: शंकर गोरा
शंकर गौरा के नेतृत्व में युवाओं को नई दिशा मिलेगी राजवीर सिंह राजावत

आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा धौलपुर पधारे जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत हुआ उनको लेने के लिए केथरी टोल पर सैकड़ो वाहनों सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे धौलपुर में उनका जगह-जगह पर भव्य स्वागत हुआ उनके स्वागत के लिए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय पहुंचे वहां पर उन्होंने VB RAM G कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई शंकर गोरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, मंच जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, धौलपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा, बसेड़ी पूर्व विधायक सुखरामकोली, राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी नीरज शर्मा, विशम्बर दयाल शर्मा उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकर गोरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में लागू की गई नरेगा योजना में बहुत खामियां थी और उसमें कोई विकास का सही मार्गदर्शन नहीं था अब इस योजना के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना पूरी होगी उन्होंने दोनों योजनाओं का तुलनात्मक विवरण दिया शंकर गोरा ने बताया कि इस योजना के प्रमुख विशेषताएं हैं काम के दिन 100 से बढ़ाकर 125 दिन, केंद्र-राज्य अनुपात सामान्य राज्यों में 60:40, पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में 90:10, फोकस जल संरक्षण, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, जलवायु परिवर्तन से निपटने वाले कार्य, एआई द्वारा तकनीकी स्तर पर निगरानी जीपीएस ट्रैकिंग, रियल-टाइम डैशबोर्ड, साप्ताहिक पारदर्शिता और वार्षिक सामाजिक ऑडिट रहेगी, जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शंकर गोरा का धौलपुर में प्रथम बार आगमन हुआ है युवाओं में उनके प्रति बहुत उत्साह है उन्होंने कहा कि शंकर गौरा के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा को नई दिशा देगा, कार्यक्रम में बोलते हुए कार्यक्रम संयोजक बाचाराम बघेल ने कहा कि नरेगा योजना का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन कर दिया है इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का गारंटीड रोजगार दिया जाएगा, जो पहले 100 दिन था कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल गोयल ने किया, कार्यक्रम में इस योजना के सहसंयोजक जयवीर पोसवाल, दीप सिंह कुशवाह, प्रदीप सिसोदिया मंच पर उपस्थित रहे, कार्यक्रम में जिला मदन कोली, जिला उपाध्यक्ष मुकेश हनुमानपुरा, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण तोमर, जिला मंत्री विजय त्यागी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया, पूर्व जिला मंत्री विनय परमार, मुकेश सक्सेना भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी, पूर्व कार्यालय मंत्री नंदकिशोर शुक्ला, डॉ मनोज शर्मा, पंकज शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी ऋतिक वर्मा, राजा भैया, मजन सिंह जादौन, रामू सिकरवार, शिवम राजावत, राहुल राणा, वेद प्रकाश शर्मा, डीके कुशवाह, नितिन कुशवाहा, सगीर खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, जितेंद्र तिवारी, कल्पना शर्मा जिला संयोजक महिला मोर्चा, शशि त्यागी, शिप्रा गर्ग, नेहा सिंह, गगन बघेला, दिलीप पाराशर, चतुर सिंह, लाला गैलेथा लोकेंद्र चौहान, अनमोल बंसल, फैजल खान, आदेश भटनागर, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर मनोज राघव