वी बी जी राम जी योजना पर झूठ फैला रहा विपक्ष- शिवशंकर परिहार

भाजपा के केंदीय व प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर जिले के हर मंडल पर “किसान श्रमिक चौपलों” का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम मेँ विधानसभा राजाखेड़ा के मरैना मंडल की ‘किसान श्रमिक चौपाल’ हथवारी मेँ संपन्न हुई “वी बी जी राम जी” “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” जनजागरण को कार्यक्रम के मुख्य अथिति शिवशंकर पारिहार ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि विपक्ष इस योजना को लेकर झूठा दुष्प्रचार कर रहा है। ग्रामीण रोजगार देश की आर्थिक व्यवस्था का आधार है। इसे सुदृढ़ व सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार प्रयत्नशील है। अब पहले से ज्यादा काम और जल्द भुगतान का प्रावधान हमारी केंद्र सरकार ने किया है। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार शर्मा ब्रजेश सिकरवार ईश्वरी राठौर पूर्व सरपंच भगवती शर्मा रणवीर प्रजापति रामदास कोली हरीबाबू कोली रामहेत जाटब तारा चंद जाटव दीपक कोली कुमरवती श्यामवती सोनिया आदि सहित बड़ी संख्या मेँ किसान श्रमिक एवं भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर