XEN ने फीडर इंचार्जौ की बैठक में किसानों के संपर्क में रहकर ब्लॉक आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, राजस्व वसूली मे लापरवाही पर होगी कार्यवाही,

रुदावल ( भरतपुर) 18 दिसंबर

बयाना XEN विवेक शर्मा ने आज रूदावल बिजलीघर पर फीडर इंचार्जौ की बैठक ली जिसमें कृषि ब्लॉक आपूर्ति सुनिश्चित करने,लंबित नए कनेक्शन करने, बकायेदारों से रिकवरी करने, PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रचार प्रसार करने, विवादित बिजली बिल का निस्तारण हेतु बकायेदारों को राष्ट्रीय लोक अदालत मे भेजे जाने, खराब मीटर बदलने पर दिशा निर्देश दिए गए।XEN ने कहा कि अभी 95% राजस्व वसूली हुई है जबकि डिस्कॉम ने प्रति माह 100% राजस्व वसूली लक्ष्य दिया हुआ है। राजस्व वसूली मे लापरवाही बरतने वाले फीडर इंचार्ज द्वारा दिसम्बर में सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्यवाई करने की चेतावनी दी हे। XEN विवेक शर्मा ने बताया कि कृषि ब्लॉक विद्युत लोड उच्चतम स्थिति में है वही दिन में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ट्रांसमिशन लाइन से कम वोल्टेज मिल रहे हैं इसलिए लोड मैनेजमेंट कर किसानो को बिजली आपूर्ति की जा रही है। दिन के ब्लॉक मे यदि किसी कारण से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाती है तो पिटी हुए बिजली की रात मे पूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से अपील की है कि हीटर या सिंगल फेज मोटर का उपयोग नहीं करे जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए नियमित बिजली मिल सके। XEN विवेक शर्मा ने बताया कि 132 KV बिजलीघर सूपा व 33/11 KV बिजलीघर निभेरा का कार्य किया जा रहा है इनके चालू होने के बाद उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सकेगी ।बैठक में JEn शिवकुमार व सभी फीडर इंचार्ज मौजूद रहे।

रुदावल से संवाददाता रामेश्वर वशिष्ठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!