अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का पर्दाफाश , लूटी हुई कार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का पर्दाफाश , लूटी हुई कार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

 

भरतपुर। भरतपुर पुलिस रेंज के करौली में कैलादेवी थाना पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन जनों को गिरफ्तार कर लूटी गई एक कार को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की गैंग ने हाल ही में भरतपुर जिले के भुसावर थाना क्षेत्र में भी लूट की एक वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय के अनुसार गिरफ्तार आरोपी व गैंग सरगना सागर (24) पुत्र पृथ्वी निवासी तिवारा थाना नई मण्डी हिण्डौन और विश्वेन्द्र (22) पुत्र मुकेश निवासी चामडपुरा थाना मासलपुर वाहन किराए पर लेकर ड्राइवर से मारपीट करते और वाहन सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो जाते थे। साइबर सैल करौली कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार की सूचना पर की गई इस कार्यवाही में लूट का वाहन खरीदने के आरोपी सुरेन्द्र (21) पुत्र विजय निवासी कटारा अजीज थाना बालघाट को भी गिरफ्तार कर लूटी कार को बरामद किया गया। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर अन्य वारदातों का भी खुलासा करने का प्रयास कर रही है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!