अकबरपुर शहर में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद…..

अकबरपुर में चोरो के आगे विफल होता नजर आ रहा है प्रशाशन

 

अकबरपुर शहर में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। इसके चलते नगर से लेकर गांव तक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से भाग जाते हैं, लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। पिछले कई दिनों से चोरी की वारदातें बढ़ी हैं। नगर में कई स्थानों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस किसी भी घटना से पर्दा उठाने में नाकाम ही रही है। पिछले एक माह में कई घरों, दुकानों व मंदिरों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते यहां वारदातें बढ़ रही हैं। साथ ही पुलिस रात को गश्त के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। पुलिस की सक्रियता बढ़ती है, तो आए दिन नगर में वारदातों को अंजाम दे रहे चोरों को आसानी से पकड़ा जा सकता है।बीते दिन अकबरपुर कोतवाली से 500 मीटर की दूरी पर शास्त्री नगर में दिन दहाड़े चोरों ने घर में घुस कर साइकल की चोरी कर घटना को अंजाम दे दिए जबकि पूरी घटना cctv में कैद है कस्बे के निवासियों ने कहा की इसकी शिकायत पुलिस से करो तो ग्रामीणों ने कहा कुछ होना जाना नही है देखा जाए तो लोगो का विश्वास पुलिस विभाग से उठ रहा है। वर्तमान पुलिस अधीक्षक को भी लगभग अंबेडकर नगर जनपद में पदस्थ हुए दो माह हो चुके हैं लेकिन उनके सामने जो चुनौती थी वह रोकने में वह सफल नहीं हो सके और लगातार ही चोरी, छेड़छाड़, ठगी आदि की घटनाएं लगातार ही कोतवाली क्षेत्र में बढ़ती जा रही हैं। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में भी पुलिस पूर्णरूपेण असफल साबित हो रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट बृजेश प्रजापति अम्बेडकर नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!