बिग ब्रेकिंग न्यूज़
जिला ब्यूरो चीफ साहिल
मोबाइल नंबर7999509427
8878420082
अग्निपथ बिल के विरोध में आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा – केन्द्र द्वारा लाये गये अग्निपथ बिल के विरोध में आदमी पार्टी जिला इकाई छिंदवाड़ा द्वारा पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि केन्द्र सरकार द्वारा विगत् 7 वर्षो से देश के करोड़ों युवाओं के साथ छलावा किया जा रहा है, और अधिकांशतः शासकीय संस्थाओं का निजीकरण कर निजी कंपनियों के हाथों में सौंपा जा रहा है, इससे देश में युवाओं में भारी आक्रोष है, वहीं दूसरी और लगातार बेरोजगारी की दर बढ़ते जा रही है । वहीं दूसरी ओर अब केन्द्र सरकार द्वारा अग्निपथ बिल लाया गया है जिसके माध्यम से युवाओं को 4 वर्ष तक तकनीकी प्रशिक्षण देने के बाद रोजगार की बात कहकर देश के करोड़ों युवाओं का ध्यान भटकाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप आज संपूर्ण देश में इस बिल के विरोध में युवा सड़क पर उतर गये हैं । आम आदमी पार्टी जिला इकाई छिंदवाड़ा केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये इस अग्निपथ बिल का विरोध करते हुये, इस तत्काल वापस लेने की मांग करती है । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री राजू पाण्डे, सतीश राजपूत शहर अध्यक्ष, जगदेव उइके, वीरेन्द्र डेहरिया, वीरेन्द्र विश्वकर्मा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, दीपक पवार जिला सचिव, रूपेश पहाड़े, श्रीमती पम्मी पाण्डे, वर्षा ठाकुर, राखी गोनेकर, सुनीता उइके, रेखा राजपूत, संतोष वैष्णव, कृष्णराव भायदे, रीता मालवी, दुलारी पवार, प्रिया टाण्डेकर उपस्थित थी ।
सादर प्रकाशनार्थ