अग्निपथ योजना के खिलाफ धौलपुर जिले के साथ बाड़ी, बसेड़ी और राजाखेड़ा तहसीलों में महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम चारो विधान सभाओं में ज्ञापन दिया गया

आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा अग्निपथ योजना के खिलाफ धौलपुर जिले के साथ बाड़ी, बसेड़ी और राजाखेड़ा तहसीलों में महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम चारो विधान सभाओं में ज्ञापन दिया गया।

इस ज्ञापन में सेना में भर्ती होने बाले युवा अग्निवीरो की ट्रेनिंग मात्र 6 महीने की रखी गई है जो सैनिक और देश दोनो की सुरक्छा के साथ खिलवाड़ है।

केंद्र सरकार हर साल 2 करोड़ रोजगार देने,विदेशों से काला धन वापस लाने,मेट्रो सिटी बनाने,बुलेट ट्रेन चलाने,15 लाख प्रत्येक नागरिक के अकाउंट में देने आदि वादे देश की जनता से करके पहले ही बहुत झूठ बोल चुकी है।

4 साल बाद जब एक अग्निवीर सैनिक 25 साल की उम्र में जब रिटायर्ड होकर घर वापस आएगा तो इस केंद्र सरकार की क्या गारंटी है कि इन अग्निवीरो को कोई रोजगार मिलेगा।यह भी पहले वादों की तरह सिर्फ जुमला ही निकला तो देश के युवाओं और देश की सुरक्छा के साथ यह बहुत बड़ा खिलवाड़ होगा।

अतः आम आदमी पार्टी धौलपुर सेना में सेनिको की भर्ती पूर्व की तरह कराए जाने का समर्थन करते हुए।
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का पुरजोर विरोध करती है।

इस ज्ञापन में धौलपुर से पंकज शर्मा,एडवोकेट ओपी, नरेश शर्मा त्यागी ,साबिर खान। बाड़ी ज्ञापन में महेंद्र सिंह परमार,छिद्दू बाबा,अनूप शर्मा,नरेंद्र गर्ग,बसेड़ी ज्ञापन से हजारी लाल , शिवराम गोस्वामी, अभय शर्मा,विष्णु बंसल दिव्यांशु शर्मा ,महेश भोलाराम, राजेश,बसेड़ी Cyss छात्रों ने विज्ञापन लगाया इसमें कृष्णा शर्मा ,रोहित तिवारी, अभिषेक परमार ,अभय शर्मा मनोज शर्मा,संदीप परमार आदि कार्यकर्ता ने अपनी-अपनी तहसीलों पर ज्ञापन दिया

नरेश शर्मा
ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!