अग्रसेन जयंती पर कई कार्यक्रम का हुआ आयोजन
_______
केकड़ी 12 अक्टूबर/ अग्रवाल समाज केकड़ी द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष में कल रात्रि एकल गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कई नन्हे मुन्ने बालको एवं महिलाओं ने अपनी प्रस्तुतियां दी एकल गान सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान समृद्धि फतेहपुरिया द्वितीय स्थान मानवी गर्ग जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान विजया अग्रवाल द्वितीय स्थान वैभव पिलानिया सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान मधु अग्रवाल द्वितीय स्थान स्वाति चौकड़ीवाल ने प्राप्त किया सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय रहे सभी प्रतियोगियों को पारितोषित वितरण किया गया जयंती महोत्सव के दौरान गुरुवार रात्रि में एक शाम अग्रसेन जी के नाम संध्या का आयोजन रखा गया जिसमें संजय अग्रवाल एवं भगवान गोस्वामी द्वारा अपने भजनों की प्रस्तुतियों की दी गई।
डॉ.ज्ञानचंद जांगिड़, ब्यूरो चीफ केकड़ी