अज्ञात अपराधियों ने युवक की गला रेत कर कर दी हत्या,जांच में जुटी पुलिस

R9 भारत से रामाशीष कुमार की रिपोर्ट : पलामू

अज्ञात अपराधियों ने युवक की गला रेत कर कर दी हत्या,जांच में जुटी पुलिस

मेदिनीनगर।पांकी थाना क्षेत्र बिजली ऑफिस के निकट सुखलाल राम के पुत्र अजय चंद्रवंशी उम्र 35 वर्ष को बीती रात अज्ञात अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पांकी थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पांकी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से हत्या के बारे में पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वहीं इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक पांकी चौक पर ठेला लगाकर नाश्ता बेचने का काम करता था। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!