राजाखेड़ा धौलपुर ब्रेकिंग
अज्ञात कारणों से लगी कपड़े की दुकान में आग
हजारों के कपड़े जल कर खाक
राजाखेड़ा-:कस्बे की पुरानी सब्जी मंडी के पास मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों से एक कपड़े की दुकान में आग हादसे का मामला सामने आया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। दुकान के शटर में से धुंआ उठता देख स्थानीय लोगों को घटना की भनक लगी। जिसके बाद दुकानदार को फोन कर बुलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग हादसे पर काबू पाया गया। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार देवेंद्र निवासी घना का पुरा ने बताया कि वह राजाखेड़ा बाजार की पुरानी सब्जी मंडी के पास कपड़े की दुकान संचालित करता है रोजाना की तरह सोमवार शाम दुकान को अच्छी तरह से बंद करके गया था लेकिन मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में दुकान में रखा करीब 30 से 40 हजार रुपये का कपड़ा जिनमें साड़ी, तोलिया, स्वाफी, पैंट-शर्ट का कपड़ा सहित अन्य समान जलकर खाक हो गया।