अतिथि व्याख्यान एवं ग्रंथपाल जे के वैष्णव का सम्मान
खैरागढ़ — रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ वाणिज्य स्नातकोत्तर विभाग में प्रो. निरुपा वैष्णव छुईखदान कालेज का अतिथि व्याख्यान एवं ग्रंथपाल जे के वैष्णव का सम्मान कार्यक्रम 23.10.2024 बुधवार को संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों के स्वागत पश्चात व्याख्यान प्रारंभ हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. निरुपा वैष्णव ने आयकर विषय पर व्याख्यान देते हुए आयकर के विभिन्न प्रावधानों को विस्तार से जानकारी देते हुए आयकर के अनेक प्रकारों को गहनता से समझाया। वार्षिक आय में वेतन भोगी एवं अन्य के आयकर के छुट के बारे में विस्तार से जानकारी ब्लैक बोर्ड माध्यम से दी। प्रो. मोनिका जत्ती ने वार्षिक आय से आयकर कटौती को व्यक्तियों का स्वयं का उत्तरदायित्व बताया। अतिथि व्याख्यान पश्चात उपस्थित अतिथियों ने अक्टूबर 2024 में सेवानिवृत्त होने पर वरिष्ठ ग्रंथपाल जे के वैष्णव को बैच लगाकर, पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । वरिष्ठ ग्रंथपाल जे के वैष्णव ने शहडोल जिले से स्थानांतरण पश्चात खैरागढ़ कालेज के अपने 34 वर्षों पुराने यादें साझा करते हुए कालेज के पूर्व एवं वर्तमान के प्राचार्य ,प्रोफेसर स्टाफ एवं कार्यालयीन स्टाफ , अनुशासित छात्र छात्राओं के सहयोग के साथ आज के सम्मान पर आभार प्रकट किया। वाणिज्य परिषद के गठन शपथ में छात्र अध्यक्ष नवनीत, उपाध्यक्ष अखिल नामदेव , सचिव संध्या साहु,मुकेश्वरी , नेहा नामदेव, दीपिका, स्वेता गीता को प्रो.आडवानी ने शपथ दिलाया। इस अवसर पर प्रो. सुरेश आडवानी , प्रो. आर एल देवांगन कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ , प्रो.यशपाल जंघेल,हिरेन्द्र ठाकुर सहित शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहे । कार्यक्रम संचालन अतिथि व्याख्याता शबाना खान एवं आभार प्रदर्शन प्रो.मोनिका जत्ती ने किया।