अतिवृष्टि के कारण फसल खराबे के मुआवजा को लेकर किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

भरतपुर 14 सितंबर

अतिवृष्टि के कारण फसल खराबे के मुआवजा को लेकर किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

 

भरतपुर. नदबई के उप तहसील मुख्यालय लखनपुर क्षेत्र में क्षेत्र में लगातार रूप से जारी अतिवृष्टि के कारण खरीब फसल के नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के नेतृत्व में किसानों ने शनिवार को उप तहसील कार्यालय पर तहसीलदार कैलाश गौतम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर एडवोकेट महेश लखनपुर ने बताया की भरतपुर जिले के लखनपुर क्षेत्र मेंअत्यधिक अतिवृष्टि से खरीब की फसल ज्वार,बाजरा, ढ़ैचा,चरी एवं अन्य फसल गलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। जिससे किसानों के सामने खाद्यान्न एवं पशुओं के लिए चारे की अत्यधिक समस्या आ रही है। अतिवृष्टि से उप तहसील मुख्यालय लखनपुर क्षेत्र के 44 रेवेन्यू गांव के किसान पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। ऐसी भीषण आपदा में प्रत्येक काश्तकार सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता की ओर देख रहा है। समस्या को देखते हुए क्षेत्र के किसानों द्वारा मांग करते विशेष गिरदावरी करवा कर किसानों को मुआवजा राशि दिलवाए जाने की मांग तहसीलदार कैलाश गौतम से की गई। तदोपरांत तहसीलदार कैलाश गौतम द्वारा टीम सहित क्षेत्र के शाहपुर, लखनपुर, टोहिला, अटारी, बछामदी, गगवाना आदि आधा दर्जन गांवों का दौरा कर फसल खराबे का जायजा लिया गया।इस अवसर पर गिरदावल भानूप्रताप मुद्गल, गिरदावल उमेश शर्मा, पटवारी मनोज अंबेश, पुष्पेंद्र इंदोलिया बछामदी, उपेंद्र नगला मई,समयसिंह दयावली,रामसिंह,सूरज बधेल सहित क्षेत्र के अनेकों ग्रामीण मौजूद रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!