अनियमितता से पीसीसी सड़क में आने लगी दरारें, लापरवाही का लगाया आरोप ll

अनियमितता से पीसीसी सड़क में आने लगी दरारें, लापरवाही का लगाया आरोप ll

पीसीसी सड़क बनने के दस दिनों बाद ही उखड़ने लगा सड़क ढलाई का काम खत्म होते ही उसकी गुणवता का पोल खुलना हुआ शुरू l

R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट ll

चंदवारा: चंदवारा NH-31 से पुरनाथाम करमा रोड तक बनाए जा रहे कालीकरण सड़क निर्माण का पीसीसी ढलाई कार्य खत्म होते ही उसकी गुणवत्ता का पोल खुलना शुरू हो गया एक तरफ से ढलाई का काम खत्म हो रहा है दूसरी तरफ से मात्र 10 दिनों के अंदर ही पीसीसी सड़क से गिट्टी उखड़ना शुरू हो गया है ग्रामीणों के विरोध के बावजूद सड़क निर्माण कार्य कर रहे हैं संवेदक के द्वारा रात को ही पीसीसी पथ का ढलाई कर दिया गया ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के ढलाई में कार्य मे अनियमितता बरती गई है जिसके कारण ही गिट्टी उखड़ना शुरू हो गया l आखिर सवाल उठता है कि जेई के अनुपस्थिति के वावजूद भी संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कैसे कर दिया जाता है l
चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुशवाहा ने कहा कि सड़क ढलाई के समय अगर जेई मौजूद रहते तो सड़क का आज यह बुरा हाल न होता इससे प्रतीत होता है कि संवेदक और जेई के मिली भगत से यह सड़क निर्माण कार्य मे बंदरबांट किया जा रहा है l हम इसकी लिखित शिकायत उपायुक्त महोदया को भी देंगे और इसकी जांच जिले के वरिये पदाधिकारी से कराने कि अपील करेगें l मिली जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत रांची पटना मुख्य मार्ग चंदवारा एनएच 31 से पुरनाथाम करमा तक लगभग 8 5 किलोमीटर 4 करोड़ 50 लाख के लागत से बन रहे सड़क का शिलान्यास 23 अक्टूबर 2022 हजारीबाग सांसद सह वित्त संबंधी संसदीय स्थाई समिति जयंत सिन्हा, निवेदक समिति सभापति सह विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने संयुक्त रुप से किया था। सड़क निर्माण में एमएम प्रसाद कंट्रक्शन के संवेदक की ओर से कार्य कराया जा रहा है। सड़क बनने से पुरनाथाम, करमा, महथाडीह, चन्दवारा समेत कई गांव को लाभ मिलता। शिलान्यास के दौरान ही सांसद जयंत सिन्हा ने संवेदक को गुणवता के साथ तय सीमा के भीतर कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!