अनुसेवक मुखन महतो को विदाई किया गया

 

पलामू जिला के : नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक मुखन महतो के सेवानिवृति पर प्रखंड कार्यालय सभागार में कर्मियों ने विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो सहित सभी प्रखंड कर्मियों नेअनुसेवक मुखन महतो को फुल माला पहनाकर सम्मानित किया। विदाई समरोह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवामुक्त एक स्वत प्रक्रिया होती है। सभी को एक दिन सेवामुक्त होना है। लेकिन सेवानिवृति का वो क्षण तब सुखद होता है, जब बेदाग सेवा निवृति होने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मुखन महतो एक कर्तब्य परायण और मिलनसार सहृदयी कर्मचारी थे।प्रखंड कर्मियों को इनसे सीख लेनी चाहिये। कार्यालयों में काम का वातावरण प्रतिदिन बदल रहा है सभी कर्मचारियों को समय और वातारवण के अनुरूप बदलना चाहिए।मुखन महतो हर परिस्थिति में अपनेआप को ढाला और अपने 32 वर्ष के कार्यकाल में भिन्न भिन्न जगहों पर रहते हुए भी बेदाग आज सेवानिवृत्त हो रहे है।जिस तरह अनुसेवक होते भी अपने कार्यों को किया और आज सेवानिवृत्त हो रहे है सभी को अनुकरण करना चाहिए।उन्होंने कहा कि भगवान इन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु करें ताकि बचे हुए समय में अपने परिवारजनों के साथ शेष समय बिताएं।इस अवसर पर बीपीओ मोतीलाल शर्मा,बिएओ नीरज कुमार, बिपीआरओ विनय शर्मा, एमओ आलोक पांडेय लाला यादव सहित सभी प्रखंड कर्मी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!