अपने 2 प्रेमियों के साथ मिलकर पुत्रबधु ने ससुर को उतारा था मौत के घाट
पुत्रवधू सहित उसके दो प्रेमी गिरफ्तार
भरतपुर। भुसावर के खानपुर में हुये एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पुत्रवधु व उसके दो प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि मृतक रघुनाथ सिंह पुत्र रघुपतसिंह जाट घर से रिश्तेदारी में बिजवारी जाने की कह कर मोटरसाईकिल से निकला था लेकिन 16 जून को खानपुर के खेतों में उसका शव पड़ा मिलने से गाव में सनसनी फैल गई थी। अज्ञात हत्यारे हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को मौके पर ही छोड फरार हो गए थे। मामले की गम्भीरता को देखते अज्ञात हत्यारो की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 5 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पुत्रबधू पुष्पा के विकम उर्फ विक्की उर्फ बण्डा से अवैध संबन्ध थे जिनकी कुछ दिनों पूर्व मृतक रघुनाथ को जानकारी हो गयी थी. जिससे मृतक अपनी पुत्रवधु से नाराज था तथा उनके संबन्धों में बाधक बन रहा था। पुष्पा ने अपने प्रेमी विक्रम उर्फ विक्की उर्फ बण्डा को अपने ससुर को ठिकाने लगाने को कहा जिस पर विक्रम उर्फ विक्की उर्फ बण्डा ने अपने दोस्त भानु प्रतापसिंह को पुष्पा से अवैध सम्बन्ध बनाने का प्रलोभन देकर मृतक रघुनाथ की हत्या की साजिश में शामिल कर लिया। पुलिस ने अनुसंधान के बाद तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। बताया गया कि इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासा व मुलजिम गिरफ्तारी में उपाधीक्षक भुसावर धर्मेन्द्र कुमार शर्मा व थानाधिकारी भुसावर सुनील कुमार के अलावा पुलिस थाना भुसावर के उपनिरीक्षक बलराम यादव शामिल रहे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे