अलग अलग घटनाओ में बिजली के करेन्ट से दो की मौत

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्ट सन्दीप मिश्रा

 

अलग अलग घटनाओ में बिजली के करेन्ट से दो की मौत

 

 

ऊंचाहार में बीती रात क्षेत्र में हुई दो अलग अलग घटनाओं में करंट की चपेट में आने से पूर्व बीडीसी सदस्य समेत दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पहली घटना निम्बावर मजरे इटौरा बुजुर्ग गाँव की है जहां गांव निवासी नीरज कुमार 30 वर्ष पुत्र नन्हे जिला पंचायत विभाग में ठेकेदारी का कार्य करता था। बुधवार की रात घर पर ही कूलर को हाथ से पकड़ कर घूमा रहा था। इसी बीच कूलर में प्रवाहित हो रहे बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे परिजनों द्वारा निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी घटना सवैया तिराहे की है। जहां प्रयागराज जनपद के मऊ आइमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चक्रभान पुर उर्फ चटिया निवासी पंकज कुमार 20 वर्ष सवैया तिराहे पर किराए का कमरा लेकर पानी पूरी (गोलगप्पे) की ठेली लगाता था और कोचिंग संस्थान में पढ़ाई भी करता था। बुधवार की देर रात टेबल फैन को हाथ से उठाकर घुमा रहा था। इसी बीच वह पंखे में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट आ गया। और पंखा ले कर जमीन पर औंधे मुंह गिर पड़ा। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार की सुबह कमरे का आधा शटर खुला था, युवक को जमीन पर औंधे मुंह जमीन पर पड़ा देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना पचखरा गांव निवासी मकान मालिक अमरदीप सिंह को दी। जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से दो युवकों के मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!