एसडीएम के नेतृत्व में पलिया में चला अभियान, गरजी जेसीबी
एसडीएम ने खाली कराई करोड़ों की बेशकीमती जमीन

लखीमपुर खीरी 22 मई। खीरी में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन के नेतृत्व में पूरा प्रशासनिक महकमा अवैध कब्जेदारो से कब्जा खाली कराने का अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। प्रशासन ऐसे सभी मामलों का संज्ञान लेकर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रहा है।
रविवार को पलिया-निघासन मुख्य मार्ग पर स्थित गांव मरूवा पश्चिम की भूमि गाटा संख्या 140/0.356 हेक्टेयर की करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाया। एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार मौर्य ने बताया कि कब्जेदारो को पूर्व में अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस निर्गत किया गया, किंतु कब्जेदारो द्वारा कब्जा नहीं हटाया।
एसडीएम पलिया डॉ. अमरेश कुमार मौर्य के नेतृत्व, तहसीलदार आशीष सिंह, प्रभारी निरीक्षक मो. अब्बास व लेखपाल, राजस्व निरीक्षक की मौजूदगी में जेसीबी से करोड़ों की बेशकीमती जमीन से अवैध अतिक्रमण हटवाया। केशव राम पुत्र बैजनाथ निवासी तिलकपुरवा 9 डिसमिल भूमि पर, विकास सिंह पुत्र जसवीर सिंह का 5 डिसमिल भूमि पर एवं सुरेश चंद्र गर्ग का 61 डिसमिल भूमि पर कब्जा पाया गया। कब्जेदारों को निर्देशित किया कि यदि पुनः अवैध रूप से कब्जा किया तो तुरंत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।