अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

कोटा खातोली

मुकेश गोस्वामी

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

 

खातोली पुलिस थाना के थानाधिकारी रामस्वरूप राठौर द्वारा जानकारी में बताया गया की पुलिस थाना क्षेत्र के गांव चंबलडीपरी ककावदा व रामगंज के समीप अवैध खनन की जानकारी पर दबिश देते हुए राजेश मोची निवासी नीमसरा जिला कोटा एवं बंटी मोची निवासी गूवाडी जिला झालावाड़ को दो अलग-अलग ट्रैक्टर ट्रोली द्वारा चंबल घड़ियाल नदी से अवैध खनन कर लाई गई काली रेत (बजरी) से भरी दो ट्रॉली ट्रेक्टर सहित ले जाते हुए जप्त कर दोनों ट्रैक्टर चालक मुलजिम राजेश बंटी मोची को गिरफ्तार कर धारा 379 आईपीसी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!