अवैध विद्युत उपयोग पर 50 घरों से हीटर जब्त, 27 कनेक्शन काटे, 3 लाख बकाया पर ट्रांसफार्मर हटाया।

राजाखेड़ा —– जोनल चीफ अभियंता उमेश गुप्ता के आदेशानुसार एवं अधीक्षण अभियंता जेवीवीएनएल राजेश कुमार वर्मा और अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशन में दिनांक शनिवार, 19 जुलाई 2025 को सहायक अभियंता आनंद तिवारी के नेतृत्व में विद्युत विभाग की एक विशेष टीम द्वारा सघन अभियान चलाया गया।इस कार्रवाई में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा सहित पूरी टीम ने क्षेत्र के करीब 50 घरों में अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे हीटर और अन्य हैवी लोड उपकरणों को हटाकर नष्ट किया तथा अवैध केबल एवं जंपर हटाकर जब्त किए। इसके साथ ही VCR की कार्यवाही भी की गई।अभियान के दौरान विद्युत बिलों की लगभग 14 लाख रुपये की बकाया राशि पर 27 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए तथा एक ट्रांसफार्मर, जिस पर करीब 3 लाख रुपये का बकाया था, उसे उतार कर स्टोर में जमा करवा दिया गया।सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि विद्युत का दुरुपयोग न करें,संयमित व सुरक्षित ढंग से बिजली का प्रयोग करें और विद्युत चोरी से बचें। जिनके पास अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं है, वे तत्काल पत्रावली प्रस्तुत कर वैध कनेक्शन प्राप्त करें।उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर प्लांट पर भारी सब्सिडी दी जा रही है, जिससे उपभोक्ता बिजली बिलों में बचत कर सकते हैं।उन्होंने अधिकाधिक लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।टीम में वरिष्ठ टेक्नीशियन अवधेश शर्मा,वीरेंद्र सिंह,भूदेव शर्मा, लक्ष्मण सिंह,सोहनपाल,डालचंद सहित अन्य कर्मचारीगण इस कार्रवाई में शामिल रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा