अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही करने के सम्बन्ध में

जिला ब्यूरो महासमुंद// खगेश साहू

अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही करने के सम्बन्ध में कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहित कुमार जायसवाल तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आबकारी मंडल प्रभारी श्री उत्तम बुद्ध भारद्वाज के मार्गदर्शन में सोमवार 25.12.2023 को मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम द्वारा आबकारी वृत्त सांकरा अंतर्गत हमर ढाबा साकीन भगतदेवरी थाना-सांकरा से अवैध रूप से छ. ग. राज्य निर्मित देशी मदिरा प्लेन का लेबल लगा 180 मि.ली. क्षमता वाले 12 नग पाव कुल मात्रा 2.160 लीटर जप्त कर आरोपी कमल अग्रवाल साकीन हमर ढाबा साकिन भगत देवरी थाना सांकरा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण कायम किया गया। उक्त कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त सांकरा अनिल कुमार झारिया के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी स्टाफ पिथौरा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!