आगामी दिनांक 09 सितंबर, 2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 04 अगस्त, 2023

आगामी दिनांक 09 सितंबर, 2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा, ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी एवं सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के साथ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ब्रजेश कुमार मालवीय ने अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में हो सके इसके लिए उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण से विचार विमर्श किये साथ ही कई आवश्यक निर्देश भी दिए। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय वादों के निष्पादन हेतु सभी न्यायालय से सूची की मांग सचिव आदित्य सुमन द्वारा की गई है जिसके पश्चात उन वादों में पक्षकारगण को सूचित करने हेतु नोटिस निर्गत किया जाएगा। सचिव आदित्य सुमन ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!