आगामी लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने, आचार संहिता का सख्त पालन करने, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने और मतदाताओं को भय मुक्त करने के उद्देश्य को लेकर थाना राजाखेड़ा पुलिस एवं 5 वीं बटालियन Rac जयपुर के अधिकारियों व जवानों ने पैदल फ्लैग मार्च किया।

जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाडी कमल कुमार जांगिड के नेतृत्व में जिले में शांति पूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों की टुकडी द्वारा प्रतिदिन जिले के अलग अलग स्थानों, संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर फ्लैग मार्च कराया जा रहा है और आमजन से भयमुक्त होकर मतदान का संदेश दिया जा रहा है| पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने, आचार संहिता का सख्त पालन करने, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने और मतदाताओं को भय मुक्त करने के उद्देश्य से पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल के अधिकारियों व जवानों ने कई वनरेबल व संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रूट मार्च निकाल कर मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दे रही है| आज थानाधिकारी थाना राजाखेड़ा श्री वीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं 5 वीं बटालियन Rac जयपुर के अधिकारियों एवं जवानों ने कस्बा राजाखेड़ा के मुख्य बाजार, हाट मैदान, सिकरोदा, सिंघावली खुर्द, घना का पुरा, चिंतामन की घड़ी, काटरपुरा, सिलावट, जगमोहन का पुरा, सिध्यापुरा, बाबरपुर, देवखेड़ा, समौना आदि में पैदल फ्लैग मार्च कर आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की एवं सी विजिल एप के बारे में जागरूक किया|संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा