आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैन कॉलेज इकाई के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर एक संगोष्ठी का आयोजन हरप्रसाद दस जैन महाविद्यालय के सभागार में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति शैलेंद्र चतुर्वेदी ने किया माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के तैलयचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम का संचालन विभाग संयोजक ऋतुराज चौधरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो शैलेन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 भारत की शिक्षा नीति है जिसे भारत सरकार द्वारा 29 जुलाई 2020 को घोषित किया गया। सन 1986 में जारी हुई नई शिक्षा नीति के बाद भारत की शिक्षा नीति में यह पहला नया परिवर्तन हैं।राष्ट्रीय शिक्षा नीति में आज के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ- साथ कौशलयुक्त शिक्षा भी मिल रहा है।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में केवल किताबी ज्ञान नहीं है। इसके अतिरिक्त भी बहुत कुछ है। यह जड़ से जुड़ी हुई है।

प्रांत सह मंत्री राज पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लक्ष्य “भारत को एक वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाना है। स्वतंत्रता के बाद से यह भारत के शिक्षा ढाँचे में तीसरा बड़ा सुधार है।
राज्य विश्विद्यालय कार्य प्रमुख छोटू सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति में वोकेशनल कोर्स इस नीति की प्रमुख विशेषता है। नई शिक्षा नीति में कई परिवर्तन किए गए हैं। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से पढ़ने वाले और बिहार बोर्ड से पढ़ने वाले छात्रों में कोई अंतर अब नहीं रहेगा।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज अध्यक्ष शौर्य पाठक ने किया। कार्यक्रम में जिला संयोजक अनूप सिंह ,नगर मंत्री आदित्य सिंह,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन कुमार,राहुल राय,उमंग कुमार,अंकिता कुमारी,रितिक राज,रोहित नरेश,रोहित राज,निखिल राज,समीर कुमार,रितेश चौधरी,विक्रांत ओझा,आदर्श सिंह,राधेश्याम कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।