आज अतरौली गांव में ग्राम स्वास्थय समिति की बैठक का आयोजन अतरौली आगनवाड़ी केंद्र पर किया गया जिसमे समिति के सभी सदस्यों ने
बैठक में भाग लिया जिसमे समिति की सचिव सुमन शर्मा ने आयुष्मान कार्ड के बारे में सभी सदस्यों को बताया इसमें 5 लाख तक का अपना
बीमारी का इलाज करा सकते है इसलिए सभी अपना अपना आयुष्मान कार्ड बनवा ले
और आगनवाड़ी पर प्रस्ताव लिया गया कि 6 साल तक के बच्चों को गर्मी में बैठना पड़ता है आगनवाड़ी केंद्र पर बिजली का कनेक्शन हो रखा है इसलिए ग्राम स्वास्थय समिति के खाते से
पंखों लगाने का प्रस्ताव लिया गया जिससे बच्चो को परेशानी नहीं हो बैठक में आशा सुपर बाईजर राजेश ,एएनएम नीलम,सचिवआशा सहयोगिनी सुमन शर्मा अध्यक्ष सीमा कार्यकर्ता मुन्नी ,सहायिका जलदेवी, सदस्य पवन तिवारी,,सदस्य कीर्तिराम शर्मा,महंत श्यामलाल, लता देवी,अन्य सदस्य मौजूद रहे
मनोहर सिंह चाहर ब्यूरो चीफ धौलपुर