आज दिनांक 21जून 2022 को सैपऊ उपखंड स्तर पर योग दिवस मनाया गया

आज दिनांक 21जून 2022 को सैपऊ उपखंड स्तर पर योग दिवस मनाया गया ,योग दिवस मनाने के उपलक्ष में सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैपऊ पर योगदिवस का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि श्रीमानउपखंड अधिकारी ललित मीणा जी एव वीडियो साहब अनूप मीणा के साथ-साथने सीडीपीओ आदि ने भाग लिया ,

मुख्य योगाचार्य आयुर्वेद चिकित्सक श्री दिनेश शर्मा ने विभिन्न योगासन कराने के साथ-साथ उन सभी योगासनों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया दिनेश जी के साथ साथ ही वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक श्री राकेश कुमार शर्मा रिटायर्ड एव रिटायर्ड कानूनगो श्री देवेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे, मंच संचालन रिटायर्ड नायब तहसीलदार श्री सत्य प्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में योग एवं आयुर्वेद पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को विस्तार पूर्वक बताया अंत में श्री अनूप मीणा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रक्रिया पूरे विश्व स्तर पर सन 2015 से चली आ रही है भारत विश्व का योग गुरु है यही अपने आप में बहुत बड़ी बात है हम तुम्हें आयुर्वेद चिकित्सक श्री दर्शन सिंह चौहान ब्लॉक प्रभारी ने उपस्थित सभी गणमान्य अधिकारी एवं कर्मचारियों का धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि आप सभी की उपस्थिति से अंतर्राष्ट्रीय प्रोग्रामसफल हुआ है

नरेश शर्मा
ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!