आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुये कलेक्टर ने की जन सुनवाई

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता में आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुये कलेक्ट्रेट सभागार मे जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा 105 आवेदको की समस्याओ का निराकरण कराया गया।

जन सुनवाई के दौरान अधिकाश आवेदन पत्र गरीबी रेखा मे नाम जोड़ने, बिजली बिल मे सुधार कराये जाने से संबंधित प्राप्त हुये। जन सुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, एसडीएम ऋषि पवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!