आदिवासी विकास संगठन बैतूल द्वारा किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
बिजली की समस्या से जूझ रहे किसान
किसानो ने कहा समस्या का समाधान नहीं होता हैं तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जायेगा

बैतूल/बैतूल जिले के विकासखंड भीमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत दामजीपुरा सब स्टेशन के अन्तर्गत आने वाले मिश्रित फीडरो में बिजली की समस्या को हल करने को लेकर आदिवासी विकास संगठन बैतूल द्वारा कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
किसानों द्वारा कहा गया है कि दामजीपुरा सब स्टेशन के अंतर्गत देशली फीडर झिरना बटकी, झाकस और दामजीपुरा शहरी घरेलू मिश्रित के अन्तर्गत बिजली विभाग के द्वारा 3 फेस विद्युत प्रदाय करने की जो समयावधि जारी की गई हैं जिसमें देसली, झिरना बटकी और झाकस फीडर में दिन 4:00 घंटे और रात्रि में 6:00 घंटे बिजली प्रदाय की जा रहीं है कुल 10:00 घंटे विद्युत प्रदाय की जा रही हैं जबकि दामजीपुरा शहरी घेरलू फीडर से दिन में 600 घंटे और रात्रि में 600 घंटे बिजली प्रदाय की जा रही है जो कुल 1200 घंटे विद्युत प्रदाय की जा रही हैं।
शेष अवधि में दामजीपुरा सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले फीडरों में विद्युत सप्लाई पूरी तरह बंद रहती है देशली फीडर, झिरना बटकी, झाकस और दामजीपुरा शहरी घरेलू मिश्रित में 3 फेस विद्युत कटौती के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को शेष समयावधि में रात्रि के अंधेरें में रहना पड रहा है जिसके कारण स्कूल पढ़ने वाले विद्यार्थीयों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है विद्यार्थीयों की पढ़ाई नहीं हो पा रही हैं एवं क्षेत्र में सिंगल फेस विद्युत सप्लाई 24:00 घंटे नहीं होने के कारण क्षेत्र के निवासीयों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।
किसानों द्वारा कहा गया हमारी मांगें हैं कि दामजीपुरा सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वालें गांवो में सिंगल फेस बिजली 24:00 घंटे चालू रखी जावे और देसली, झिरना बाटकी और झाकस फीडर में 3 फेस विद्युत दिन में 6:00 घंटे और रात्रि में 6:00 घंटे (कुल 12:00 घंटे) विद्युत प्रदाय की जावे।
समस्या का गभीरता से निराकरण किया जाए उपरोक्त समस्या के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों ने भारी रोष हैं किसानो ने कहा समस्या का समाधान नहीं होता हैं तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।