दामजीपुरा पंचायत के हालात
आधार अपडेट के लिए ग्रामीणों से की जा रही सौ से डेढ़ सौ तक की वसूली
संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा/भीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दामजीपुरा में आधार अपटेड कराने के नाम पर ग्रामीणों से वसूली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों से फिंगर लगाने के 100 और अपडेट कराने के लिए सौ रुपए तक लिए जा रहे हैं। यह राशि डेढ़ सौ से दो सौ रुपए तक भी हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि आधार अपडेट के लिए पचास रुपए की राशि तक ली जानी चाहिए पर यहां डेढ़ सौ रुपए लिए जा रहे हैं। इसके बाद भी आधार अपडेट नहीं हो पा रहे हैं।
ग्राम पंचायत सचिव का कहना है कि राशि तो अधिक ले रहे हैं पर इन लोगों को हमने नहीं बुलाया। किसी कंपनी के माध्यम से ये लोग आए हैं। और पंचायत में बैठकर आधार अपडेट का कार्य कर रहे हैं युवाओं द्वारा अपने आप को कंपनी के कर्मचारी बता रहे हैं और ग्रामीणों से सीधे तौर पर पैसे मांग रहे हैं। जब यहां बैठे युवकों से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि कंपनी ने कहा पैसे तो लगेंगे। इधर ग्रामीणों ने इसे सीधे तौर पर मानमानी और उन लोगों की समस्या का फायदा उठाने का आरोप लगाया है।
इनका कहना
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दामजीपुरा की छात्र हूं मेरा नाम आशका खान है में फिंगर अपडेट करने गई थी मुझसे अपडेट के 100 रुपए राशि ली गई