आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शिविर का आयोजन

पाटन प्रखंड के लोइंगा पंचायत में सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रखंड मे अंतिम 21 वा पंचायत लोइंगा मे आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया शिविर का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी अंचलाधिकारी लालबाबू मुखिया संगीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का किया उद्घाटन। शिविर में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, पशुपालन विकास योजना, पेंशन ,मनरेगा के सभी विभागीय स्टॉल लगाया गया बूढ़े बुजुर्ग गरीबों के बीच धोती साड़ी का वितरण किया गया, नरेगा के तहत नए जॉब कार्ड का वितरण किया गया, श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, बाल विकास परियोजना, केसीसी ऋण से संबंधित , भूमि से संबंधित तथा प्रखंड के विभागीय विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 लोगों से ऊपर का वैक्सीनेशन किया गया और शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया कि अवश्य वैक्सीनेशन कराएं शिविर का संचालन नरेगा सहायक धीरज सिंह के द्वारा किया गया शिविर में मौके पर कनीय अभियंता प्रभंजन कुमार पंचायत सेवक ललन पासवान बाल विकास के कर्मी नारद यादव बहुत सारे ग्रामीणों की उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!