सतगावाॅ से कौशल पाण्डेय रिपोर्ट की रिपोर्ट
बेबलिंक बना दें सर
सतगावां प्रखंड के अंतर्गत सटे बिहार सीमावर्ती ग्राम कटैया में मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन प्रवेक्षक रविन्द्र कुमार संयुक्त रूप से थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ एवं वन विभाग दल बल के द्वारा छापामारी किया गया है जिसमें आम के लकङी लदे दो ट्रैक्टर सहित एक जेसीबी समेत चार व्यक्ति को पकङा गया।वहीं वन विभाग के पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कटैया में अवैध परिवहन करते हुए वगैर निबंध के दो ट्रैक्टर जिसकी बी आर 27 ई 9049 व दुसरे ट्रैक्टर चेचिस नम्बर आर वाई एन बीओ 1207 एवं जेसीबी संख्या बीआर जी 2376 एवं साथ ही साथ चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसमें छोटन राजवंशी पिता रमन राजवंशी ग्राम इन्दरवा थाना गोविन्दपुर, उज्जवल कुमार पिता मनोज कुमार ग्राम विसनपुर, बालमुकुन कुमार पिता सुरेश विश्वकर्मा ग्राम माधोपुर थाना सतगावां, शिवचरण महतो पिता सोनाराम महतो ग्राम जामकुदर थाना कस्मार को सतगावां थाना एवं वन विभाग के दल बल के द्वारा लाया गया है जिसमें गिरफ्तार व्यक्ति को कोडरमा जेल भेज दिया गया।वहीं जप्त गाङी को वन प्रमंडल सतगावां में रखा गया।वहीं गाङी मालीक एव अन्य की जानकारी की जा रही है जिसे भारतीय वन अधिनियम बिहार संसोधन अधिनियम 1989 के धारा 41,42 के अपराध किए हैं जिसे धारा 52 के तहत गाङी जप्त किया गया एवं धारा 64के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
वन विभाग की लकड़ी नहीं है आंधी में आम का पेड़ गिर गया था जिसे खेत से जे सी बी से लोड कर हटा रहा था इस तरह की कारवाई पर लोगों में वन विभाग के पदाधिकारियों के प्रति रोष व्यक्त है।