आरएसएस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया हिंदू नववर्ष और नवरात्रि स्थापना पर्व।

राजाखेड़ा,धौलपुर

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया हिंदू नववर्ष और नवरात्रि स्थापना पर्व।\

राजाखेड़ा कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा नगर की केशव शाखा ने बड़े ही धूमधाम से भरपूर उत्साह के साथ हिंदू नववर्ष और नवरात्रि स्थापना पर्व मनाया।जिसमें सुबह के समय आरएसएस कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे मुख्य बाजार में चौराहों,
लुक्कड़ों पर रंगोली बनाकर सभी राजाखेड़ा नगरवासियों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई।उसके बाद संघ स्थान आदर्श विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक पूज्यनीय सर संघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की मूर्ति और भगवा ध्वज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्चना करके संघ प्रार्थना की गई।कार्यक्रम में आरएसएस पदाधिकारियों का परिचय आनंद शर्मा ने दिया और अवतरण भगवानस्वरूप शर्मा ने सुनाया काव्यगीत उमाकांत शर्मा ने गाया।उसके बाद वरिष्ठ कार्यकर्ता विशंभरदयाल शर्मा ने ने बौद्धिक देते हुए कहा की आरएसएस कार्यकर्ता इस दिन को बड़े ही उत्साहपूर्वक और संघ पद्धति से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एकम हिंदू नववर्ष मंगलमय हो के रूप में मनाते है।शर्मा ने कहा की हम अपनी संस्कृति और सभ्यता को भूलते जा रहे है हिंदुत्ववादी संस्कृति को अपना करके देश में फैली अराजकता को संघ शक्ति के माध्यम से मिटाकर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग करें।इस दौरान वरिष्ठ आरएसएस कार्यकर्ता रमेशचंद्र सोनी,अनूप गुप्ता,प्रदीप शर्मा,नगर कार्यवाह मनोज सोनी,सम्पर्क प्रमुख कुश राठौर,शाखा शिक्षक विष्णु
सैंथिया,छविराम झा,दिनेश सोनी,
शिवराम सोनी,देवेंद्र मुद्गल, अशर्फी जादौन,अनुज कुमार,योगेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!