आवारा गोवंश की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल

भरतपुर 3 अगस्त

आवारा गोवंश की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल

भरतपुर। जिले के कस्बा नदबई में आवारा गोवंश लोगों के लिए सरदर्द व मुसीबत बनता जा रहा है। गोवंश द्वारा लगातार रूप से लोगों को चोटिल करने के क्रम में कल शुक्रवार की देर रात को डहरा रोड स्थित महाराजा ऑयल मील के पास मेंन रोड पर खड़े हुए आवारा गोवंश की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, नदबई के कासगंज रोड के रहने वाले विष्णु (25) और बॉबी (22) बाइक पर सवार होकर चोरपीपरी से नदबई आ रहे थे। इसी दौरान नदबई डहरा सड़क मार्ग पर बाइक के सामने आवारा सांड आने से बाइक अनियंत्रित होकर आवारा सांड से जा भिड़ी। जोरदार टक्कर से विष्णु और बॉबी बाइक से उछल कर सड़क पर जा गिरे। जिससे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को लहूलुहान हालत में नदबई के राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई हैं।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!