इनवेस्टर मीट आयोजन के लिए चयनित स्थल एनसीएल ग्राउड बिलौजी का कलेक्टर ने लिया जायजा

 

इनवेस्टर मीट आयोजन के लिए चयनित स्थल एनसीएल ग्राउड बिलौजी का कलेक्टर ने लिया जायजा

कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियो को समय पर तैयारियो को पूर्ण करने का दिये निर्देष

सिंगरौली 29 दिसम्बर 2021

जिले में 12 एवं 13 जनवरी को कौषल विकास सम्मेलन एवं इनवेस्टर मीट का दो दिवसीय आयोजन होगा।आयोजन हेतु एनसीएल ग्राउड बिलौजी को चयनित किया गया है। एनसील ग्राउड में की जाने वाली तैयारियो का कलेक्टर के द्वारा निरीक्षण किया गया। एवं उपस्थित अधिकारियो को ग्राउड में की जाने वाली तैयारिया मंच व्यवस्था साथ ही विभिन्न विभागो, ईकाइयो के लगाये जाने वाले स्टॉल आदि के संबंध में आवश्यक निर्देष दिये गये। साथ ही अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में पहुचकर यहा भी आयोजन से संबंधित तैयारियो को समय पर पूर्ण करने के निर्देष दिये। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, संयुक्त कलेक्टर बिकास सिंह, एसडीएम ऋषि पवार, सम्पदा सर्राफ, आयुक्त नगर निगम आरपी सिंह, एनसीएल के अधिकारी चार्ल जस्टर, जीएम अमलोरी सतीष झा, उ़द्योग प्रबंधक एस.आर मंसूरी, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री आर.के जैन, जिला रोजगार अधिकारी संजीव सिंह उपस्थित रहे।

R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!