ईद उल फितर की नमाज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
————————
रिपोर्ट:-मुखतार अंसारी बांका
चांदन प्रखंड के विभिन्न गांव में मुस्लिम समुदाय ने पवित्र माह रमजान का शुक्रवार को चांद का दीदार करते हुए सुबह ईद की नमाज के लिए ईदगाह में उमड़ी पड़ी भीड़ सभी मुस्लिम समुदाय हर्षोल्लास के साथ ईदगाह में नमाज अदा किया। ईदगाह की तरफ जाते वक्त लोगों में काफी उत्साह देखा गया जो न जाने कितने अरमान भरे सुनहरे सपने अंबर की नीलम प्यारों में परवान कर रहे थे। जैसा की आरजू पूरी हुई ईदगाह के करीब अरमानों की कलियां खिल उठे हर तरफ गलियारे प्यार भरी आवाज नाते गुनगने लगे। ईदगाह में ईद नमाज़ अदा करने से पहले इमाम ने कहा कि गरीबों के साथ ईद की खुशियां बांटे, लोग आपसी गिले-शिकवे मिटाकर एक दूसरे से ईद मुबारक दें, बताया जाता है कि लोगों में खुशियां बांटने के नाम ईद है। इसलिए गरीबों को जरूरतमंद की खूब मदद करें। यह इंसानियत का भी त्यौहार है। हमारा मजहब हमें बताता है कि हमारी दौलत सिर्फ हमारी नहीं है उन लोगों का भी है जो गरीब असहाय जरूरतमंद भाई बहनों रिश्तेदारों और पड़ोसियों का है। उनकी भी मदद करनी चाहिए। इन गरीबों पर भी ध्यान रखना चाहिए। ईदगाह की नमाज अदा करते समय चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान के द्वारा काफी चुस्त-दुरुस्त प्रशासनिक व्यवस्था की गई थी। ईदगाह के सर जमीन पर ईद की नमाज अदा करते हुए एक दूसरे को मुबारकबाद भी दिए ।वही इस क्रम में ग्राम पंचायत चांदन के मुखिया अनिल कुमार मंडल, पूर्व मुखिया छोटन मंडल, पूर्व पंचायत समिति दक्षिणी बैजनाथ यादव, आदि लोगों ने मुस्लिम समुदाय से गला से गला मिलकर एक दूसरे को ईद मुबारकबाद दिया।