उज्जैन से होते हुए आगर मालवा पहुंचा सिंगरौली का प्रतिनिधि मंडल राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में किए शिरकत

REPORT BY- अमित कुमार पांडेय

उज्जैन से होते हुए आगर मालवा पहुंचा सिंगरौली का प्रतिनिधि मंडल

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में किए शिरकत

सिंगरौली। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने सिंगरौली का प्रतिनिधि मंडल उज्जैन पहुंचा। जहां आगर मालवा में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत किए हैं। भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत करने वाले सिंगरौली का प्रतिनिधि मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में नफरत फैलाने वाले लोगों से सावधान करने के लिए यात्रा निकाली जा रही है जब देश में संसद व विधानसभा के साथ-साथ कुछ मीडिया कर्मियों द्वारा नफरत की राजनीति की जा रही हो तब ऐसी यात्रा इसलिए आवश्यक हो जाती है कि जो देश को जोड़ें नफरत छोड़ोने के लिए इस यात्रा को चलाया गया है आज पूरे देश को मुद्दे से भाजपा मटका रही है बेरोजगारी महगाई किसान व्यापारी युवा वर्ग परेशान है दूसरे मुद्दों की चर्चा भाजपा करा कर रही है ताकि असली मुद्दे से जनता भटक जाए ,इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी। जनता का रुझान कांग्रेस के प्रति बढ़ा है। भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश की जनता बढ़-चढक़र हिस्सा ले रही है। राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में जोश पैदा किया है। इस भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व मंत्री बंशमणि प्रसाद वर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी,मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी,जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष रमा शंकर शुक्ला,वरुण दुबे,रामगोपाल पाल,सुदामा साकेत,राजकुमार दीपांकर, उपेंद्र धर द्विवेदी,मनोज शाह,प्रभांशु दुबे, राम ब्रिज कुशवाहा,प्रकाश दीक्षित, सूरज पांडे, बबलू प्रधान,श्यामलाल साकेत, कमल कुमार वैश्य,प्रमित कुशवाहा सहित सिंगरौली से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!