उत्कृष्ट विद्यालय में सी०बी०एस०ई० प्रशिक्षित शिक्षकों का पदस्थापन सुनिश्चित करे हेमन्त सरकार: शत्रुघ्न कुमार शत्रु मेदिनीनगर

नीलांबर पीतांबर पुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट
उत्कृष्ट विद्यालय में सी०बी०एस०ई० प्रशिक्षित शिक्षकों का पदस्थापन सुनिश्चित करे हेमन्त सरकार: शत्रुघ्न कुमार शत्रु
मेदिनीनगर

झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक केन्द्रीय अध्यक्ष सह उत्कृष्ट विद्यालय अभिभावक एसोसिएशन पलामू के संयोजक शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है कि मा० मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के द्वारा प्रारंभ महत्वाकांक्षी शिक्षा परियोजना सी०एम० स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट विद्यालयों) में गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक तकनीक से युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी 80 विद्यालयों में सी०बी०एस०ई० पैटर्न से प्रशिक्षित शिक्षकों की पदस्थापना सुनिश्चित कराने के लिए हेमन्त सरकार को शीघ्र पहल करनी चाहिए।
जारी बयान में उन्होंने कहा है कि पलामू में यह देखा जा रहा है कि जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय पलामू की भीषण लापरवाही व भ्रष्टाचार में संलिप्तता की वजह से सी०बी०एस०ई० प्रशिक्षित शिक्षकों का पैरवी के बल पर दूसरे विद्यालयों में प्रतिनियोजन कर उत्कृष्ट विद्यालयों में हिन्दी माध्यम के शिक्षकों का पदस्थापन किया गया है,जो अत्यंत ही चिंतनीय है।
बयान में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक ने कहा है कि अगर उत्कृष्ट विद्यालयों में पैरवी के बल पर हिन्दी माध्यम के शिक्षकों का पदस्थापना कर छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया तो इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बयान में उन्होंने पलामू में नवपदस्थापित उपायुक्त श्री शशिरंजन साहेब से उत्कृष्ट विद्यालयों में योग्य शिक्षकों के पदस्थापना व गुणवतापूर्ण आधुनिक तकनीक पर आधारित शिक्षण की व्यवस्था कराने एवं मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा संचालित बसों के माध्यम से सम्बन्धित विद्यालयों तक विद्यार्थियों के आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है।
बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि अगर मा०मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की आधुनिक तकनीक व गुणवत्ता पर आधारित सरकारी शिक्षा की यह महत्वाकांक्षी योजना सही तरीके से जमीन पर उतर जाएगी तो यह शिक्षा के क्षेत्र में उनका युगान्तकारी उपलब्धियों के रूप में गिना जाएगा।अगर उत्कृष्ट विद्यालयों में हिन्दी माध्यम के शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द कर सी०बी०एस०ई० ट्रैण्ड शिक्षकों का पदस्थापना सुनिश्चित नहीं किया गया तो उत्कृष्ट विद्यालय अभिभावक एसोसिएशन व झारखण्ड क्रांति मंच के बैनर तले आन्दोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!