उदयपुर की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन, आतंकविरोधी नारों से गूंजा राजीव चौक, हत्यारों को फांसी देने आवाज की बुलंद….

आतंकवाद मुर्दाबाद…! उदयपुर की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन, आतंकविरोधी नारों से गूंजा राजीव चौक, हत्यारों को फांसी देने आवाज की बुलंद

 

 

जिला राजनांदगांव,खैरागढ़। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या से आक्रोशित हिंदू संगठनों द्वारा देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। गुरुवार को शहर के राजीव चौक पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

आतंकवाद का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की। गुरुवार शाम राजीव चौक पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। यहां कार्यकर्ता पुतला लेकर आए। इसके साथ ही नारेबाजी के सिलसिला शुरू हुआ। आतंकवाद के विरोध में जमकर नारे लगाए गए। इसके बाद आतंकवाद का पुतला जलाया गया।

प्रदर्शनकारियों ने घटना को घिनौनी बताते हुए आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वही दर्जी कन्हैयालाल की हत्या करने वाले दोनों आरोपी सहित हत्याकांड में शामिल सभी को फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर विश्व हिन्दु परिषद के जिला उपाध्यक्ष भागवत शरण सिंह, शहर अध्यक्ष राजीव चंद्राकर, शुभम सिंह ठाकुर, प्रकाश सिंह, मंजीत सिंह, राकेश गुप्ता, हर्ष वर्मा, उत्तम दशरिया, गिरधारी दुबे, विजय प्रताप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!