भरतपुर 1 सितंबर
उप तहसील मुख्यालय लखनपुर के मुख्य मार्ग को सही कराने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
भरतपुर.नदबई में नेशनल हाईवे 21 के पास पहरसर मोड से शाहपुर को जाने वाली जर्जर सड़क को सही कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क उप तहसील लखनपुर का मुख्य मार्ग है, और शाहपुर, अटारी, मई, उच्चैन, बयाना, रुदावल, रूपवास कस्बे को जोड़ता है। सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के समय इन गड्डों में बारिश का पानी भरा रहता है। जिससे वाहन चालकों को गड्डों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दुपहिया वाहन चालक वाहन सहित गिर कर चोटिल हो जाते हैं। कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत भी कराया जा चुका है, लेकिन आज तक समस्या की ओर कोई ध्यान नही दिया गया। जिससे लोगों के लिए इस रोड से निकलना मुश्किल हो गया है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे