उपतहसील मुख्यालय लखनपुर मे नवनियुक्त नायब तहसीलदार तरुण कुमार सिंह का किया स्वागत।

उप तहसील मुख्यालय लखनपुर मे नवनियुक्त नायब तहसीलदार तरुण कुमार सिंह द्वारा कार्यग्रहण करने पर समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के नेतृत्व मे स्वागत किया गया। महेश लखनपुर ने बताया की विगत समय से उप तहसील मुख्यालय लखनपुर मे नायब तहसीलदार की पोस्ट रिक्त थी जिससे यहां के 44 रेवेन्यू गांव के किसानों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पडता था। अधिकारी तरुण कुमार सिंह द्वारा पद ग्रहण करने से अब किसानों के सारे राजस्व कार्य उप तहसील कार्यालय लखनपुर मे हो सकेंगे।साथ ही तहसीलदार जगवीर सिंह बेनीवाल का स्थानंतरण होने पर विधाई समारोह आयोजित किया गया। नायब तहसीलदार की नियुक्ति होने पर ग्रामीणों के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक कुंवर जगतसिंह का आभार प्रकट किया है इस अवसर पर स्टांप संघ शिवदयाल कटारा, यदुवीर,नवनीत,पुष्पेंद्र,अजयसिंह,सहायक प्रशासनिक अधिकारी धर्मेन्द्र सांतरूक,गिरदावल उमेश, मुनेंद्र,पटवारीगण भूपेंद्र लखनपुर,धर्मेन्द्र चौधरी,लक्ष्मण शर्मा अटारी,सतीश,दुष्यंत, चरनसिंह, प्रेमसिंह फौजी आदि उपस्थित रहे
Reportar rahul daugar shahpur lakhanpur