R9 भारत से राजेश कुमार महलका की ब्यूरो रिपोर्ट
लातेहार से…….
*******उपयुक्त लातेहार के अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई।……….
लातेहार
उपयुक्त लातेहार हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उपयुक्त लातेहार ने जिला परिवहन पदाधिकारी से ब्लैक स्पॉट( जहां विगत 3 वर्षों में 5 सड़क दुर्घटना हुआ हो या 10 व्यक्तियों की मृत्यु हुई हो ) तथा वलनरेबल प्लेस जहां (लगातार दुर्घटना हो रही हो )वहां के बारे में जानकारी लिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों में 2 ब्लैक स्पॉट एवं 13 वलनरेबल प्लेस चिन्हित किए गए हैं।
उपयुक्त लातेहार ने उन स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए साइनेज ,रंबल स्ट्रिप एवं कॉनवैक्स लेंस लगाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी से मोटर व्हीकल एक्ट के अनुपालन हेतु विगत माह चलाए गए वाहन जांच अभियान के बारे में जानकारी लिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटना रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट एवं वलनरेबल प्लेस के आसपास वाहन जांच अभियान चलाया जाए मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को व ,खतरनाक ढंग से तेज वाहन चलाने वाले व्यक्तियों ,शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करें ।
उपयुक्त लातेहार ने विगत जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के संबंध में जानकारी लिया।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि नेतरहाट बनारी पथ पर बॉक्साइट की ढूलाई करने वाले ट्रकों के द्वारा तेज गति से वाहन परिचालन किया जाता है उपायुक्त ने नेतरहाट बनारी पथ पर वाहन जांच अभियान चला कर मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले ट्रक चालकों के विरोध कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उपयुक्त लातेहार ने नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र की सड़क में सब्जी बेचने वाले व्यक्तियों के लिए मंगल बाजार में स्थान की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
उपयुक्त लातेहार ने इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस में सभी सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में जानकारी फोटोग्राफी इत्यादि समय पर एंट्री करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप ,सिविल सर्जन डॉक्टर अवधेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार मोहम्मद परवेज, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, अनुमंडल पुलिस अधीक्षक लातेहार संतोष कुमार मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
लातेहार