R9 भारत से राजेश कुमार महलका की ब्यूरो रिपोर्ट लातेहार……..…..
उपयुक्त लातेहार हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई ।
उपयुक्त लातेहार ने जिला खनन पदाधिकारी से अवैध खनन रोकने के लिए की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी लिए जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि माह अप्रैल 2023 से माह दिसंबर 2023 तक 102 स्थानो पर जांच किया गया।
अवैध खनन ,अवैध खनिज के परिवहन में संलग्न 47 व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई है। नियम का उल्लंघन करते हुए खनिज की ढुलाई करने वाले 356 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर उनसे अर्थ दंड वसूला गया ।
माह अप्रैल 2023 से माह दिसंबर 2023 के बीच नियम का उल्लंघन कर खनन कार्य करने वाले ,खनिज का परिवहन करने वाले व्यक्तियों को कुल 54 लाख 75 हजार रुपए की वसूली की गई।
उपयुक्त लातेहार ने पदाधिकारी को अवैध खनन रोकने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया ।
उन्होंने बालूमाथ ,बरियातू, चंदवा, लातेहार एवं मनिका के अंचल अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी के साथ अवैध खनन रोकने के लिए औचक जांच करने का निर्देश दिया।…
बैठक में अवैध खनन के रोकथाम के लिए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट स्थापित अधिष्टापित करने पर चर्चा किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ,वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप ,जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ,अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
लातेहार