उपाध्यक्ष मनोज झा के जन्मदिन पर जनपद पंचायत करतला सचिव संघ ने “एक पेड़ मां के नाम” भेंट कर दी पर्यावरण संरक्षण की अनूठी सौगात

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

उपाध्यक्ष मनोज झा के जन्मदिन पर जनपद पंचायत करतला सचिव संघ ने “एक पेड़ मां के नाम” भेंट कर दी पर्यावरण संरक्षण की अनूठी सौगात

 

करतला//जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष श्री मनोज झा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सचिव संघ ने उन्हें एक अनूठा उपहार भेंट किया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सचिव संघ द्वारा उन्हें एक पौधा भेंट किया गया।
इस अवसर पर सचिव संघ ने कहा कि यह पौधा केवल पर्यावरण की दिशा में एक कदम नहीं, बल्कि मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। संघ ने बताया कि यह पहल पूरे जनपद में चलाई जा रही है। और जन्मदिन जैसे खास अवसरों पर जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को पौधा भेंट कर इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।
श्री मनोज झा ने सचिव संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा,
“मां के नाम पर लगाया गया यह पौधा मेरे लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं। यह जन्मदिन मेरे लिए खास बन गया है, क्योंकि यह पर्यावरण और भावनाओं दोनों से जुड़ा हुआ है।”
इस मौके पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई करतला जिला कोरबा से प्रदेश उपाध्यक्ष संवित साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण कंवर, ब्लॉक संघ सचिव परमानंद राजवाड़े , मोहम्मद शरीफ, अमित अग्रवाल, ओमप्रकाश भास्कर, वीरेंद्र किरण, जितेंद्र जायसवाल, उदय राम मन्नेवार, दिलचंद साहू, फरीद अंसारी, रामदयाल पटेल,अर्चना भारद्वाज, पूर्णिमा कंवर, मीना राजवाड़े, उमाकला जांगड़े, गीता मौर्य, एवं समस्त पंचायत सचिव, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!