ब्यूरो रिपोर्ट पलामू
उपायुक्त ने जेएसएलपीएस द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि रंजन ने मंगलवार को एनआईसी सभागार में जेएसएलपीएस द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना, पशुपालन, जोहार परियोजना, दीदीबाड़ी, बंधन विकास केंद्र, डीडीयू-जेकेवाई जैसे कई योजनाओं की समीक्षा की।
उपायुक्त ने जेएसएलपीएस द्वारा संचालित योजनाओं में शिथिलता को देखते हुए असंतोष प्रकट की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएं, इसके लिए पूरी लगन के साथ कार्य करें अन्यथा लापरवाही बरतने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जोहार परियोजना में बने एफपीसी को धान खरीद बिक्री जैसे अन्य कार्य में शामिल करने, बिरसा हरित ग्राम योजना, बंधन विकास कार्यक्रम, जॉब एंड स्किल में प्रगति लाने का निर्देश सबंधित पदाधिकारी को दिया। साथ ही उन्होंने सुखाड़ को देखते हुए सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधको को निदेशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रो में आजीविका की गतिविधियों को बढ़ाएं।
बैठक में उपायुक्त शशि रंजन के अलावा उप विकास आयुक्त रवि आनंद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।