ऊंचा नगला चौकी पर एसएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, लोडिंग गाड़ी में सवार युवक से 2 लाख 84 हजार रुपए किए जब्त

ऊंचा नगला चौकी पर एसएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, लोडिंग गाड़ी में सवार युवक से 2 लाख 84 हजार रुपए किए जब्त

 

भरतपुर। लोकसभा चुनाव के तहत प्रतिबंधात्मक गतिविधियों के अंतर्गत चिकसाना थाना इलाके के ऊंचा नगला चौकी पर एसएसटी टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लोडिंग गाड़ी में सवार व्यक्ति से 2 लाख 84 हजार की नगदी जब्त की गई है।जिसके बारे में व्यक्ति कोई स्पष्ट जबाव नहीं दे पाया। एसएसटी प्रभारी मदन प्रसाद ने बताया कि आज ऊंचा नगला चौकी के आगरा बॉर्डर पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान आगरा की तरफ से आने वाली एक लोडिंग गाड़ी से 2 लाख 84 हजार रुपये जब्त किए गए। रुपयों से संबंधित कोई कागज व्यक्ति के पास नहीं था। अगर व्यक्ति पैसों के बारे में स्पष्ट जवाब दे देता है तो, वह 7 दिन के अंदर पैसे ले जा सकता है। रुपयों को जब्त कर एफएसटी टीम के सुपुर्द कर दिया गया है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!