ऊंट गाड़ी के टायर में ज्यादा हवा भरने से फटा टायर, गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

भरतपुर 18 अगस्त

ऊंट गाड़ी के टायर में ज्यादा हवा भरने से फटा टायर, गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

 

 

भरतपुर. नदबई क्षेत्र के गांव बरौलीरान में ऊंट गाड़ी के टायर में हवा भरने के दौरान टायर ब्लास्ट हो गया जिससे टायर में हवा भर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टायर ब्लास्ट की आवाज सुन कर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के हाथ, पैरों में गंभीर चोट आई है।जानकारी के अनुसार गांव बरौलीरान में पुष्पेंद्र (25) पुत्र जगतसिंह की टायर पंक्चर की दुकान है। रविवार सुबह पुष्पेंद्र के पास एक व्यक्ति ऊंट गाड़ी के टायर में हवा भरवाने आया। वहीं पुष्पेंद्र ऊंट गाड़ी के टायर में हवा भर रहा था। जहां टायर में हवा अधिक होने के कारण टायर तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे पुष्पेंद्र घायल हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल पुष्पेंद्र के हाथ, पैरों में चोट आई है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!