R9 BHARAT ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र श्रीवास्तव बस्ती
एंटी रोमियो टीम बस्ती व जनपद की समस्त थानों पर गठित एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं/बालिकोओं को जागरुक किया गया-
पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में एंटी रोमियो टीम बस्ती द्वारा थाना परसरामपुर,थाना छावनी अंतर्गत भ्रमणशील होकर विभिन्न स्थानों पर चेकिंग किया गया तथा मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) कार्यक्रम फेज़-4 के तहत विद्यालय में छात्राओं को महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी विभिन्न जानकारी दी गई। शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर्स जैसे 1090,112,181,1076,1098,102,108,1930 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में बताते हुए इनसे बचने और सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया। सभी से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा अपना सीयूजी नंबर भी दिया गया। अपराध को “सहने के बजाय खुल के कहने” का संदेश देते हुए आवश्यकता की घड़ी में हेल्पलाइन नंबर तथा सीयूजी नंबर पर संपर्क करने हेतु बताया गया । साथ ही थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी गई और आवश्यकता पड़ने पर बेहिचक अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

इसी क्रम में जनपद बस्ती के समस्त थाना की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजार तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग किया गया तथा मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत विद्यालय में छात्राओं को जागरुक किया गया एवं गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर्स की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया।